Followers

Wednesday, 15 March 2023

पुदीने के घरेलू नुस्खे

 भारत माता की जय!

गर्मिया आ रही हैं| गर्मी से बचाव के लिए कुछ घरेलु उपचार यहाँ दिए हैं| ये उपचार करने से कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होंगे और हा ज्यादा तर उपाय ऐसे जिसमे रसोई में लगने वाला सामान ही लगेगा तो इससे हमारे लोकल किसान तथा गली के दुकानदार का ही फायदा होंगा| 

गर्मियों की कई सेहत समस्याओं से निजात पाने के लिए पढ़ें, पुदीने के घरेलू नुस्खे

1 पेट की गर्मी को कम करने के लिए पुदीने का प्रयोग बेहद फायदेमंद है। इसके अलावा यह पेट से संबंधित अन्य समस्याओं से भी जल्द निजात दिलाने में लाभकारी है। इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है।

2 दिनभर बाहर रहने वाले लोगों को पैर के तलवों में जलन की शिकायत रहती है, ऐसे में उन्हें फ्रिज में रखे हुए पुदीने को पीसकर तलवों पर लगाना चाहिए ताकि तुरंत राहत मिल सके। इससे पैरों की गर्मी भी कम होगी।

3 सूखा या गीला पुदीना छाछ, दही, कच्चे आम के पने के साथ मिलाकर पीने पर पेट में होने वाली जलन दूर होगी और ठंडक मिलेगी। गर्मी हवाओं और लू से भी बचाव होगा।

4 अगर आपको अक्सर टॉंसिल्स की शिकायत रहती है और इसमें होने वाली सूजन से भी आप परेशान हैं तो पुदीने के रस में सादा पानी मिलाकर इस पानी से गरारे करना आपके लिए फायदेमंद होगा।

5 गर्मी में पुदीने की चटनी का रोजाना सेवन सेहत से जुड़े कई फायदे देता है। पुदीना, काली मिर्च, हींग, सेंधा नमक, मुनक्का, जीरा, छुहारा सबको मिलाकर चटनी पीस लें। यह चटनी पेट के कई रोगों से बचाव करती है व खाने में भी स्वादिष्ट होती है। भूख न लगने या खाने से अरुचि होने पर भी यह चटनी भूख को खोलती है।

6 पुदीने व अदरक का रस थोड़े से शहद में मिलाकर चाटने से खांसी ठीक हो जाती है। वहीं अगर आप लगातार हिचकी आने से परेशान हैं तो पुदीने में चीनी मिलाकर धीरे-धीरे चबाएं। कुछ ही देर में आप हिचकी से निजात पा लेंगे।


आप चाहे तो पुदीना घर में भी उगा सकते हैं| इसके लिए पुदीने के डंडिया मिटटी में लगा देने से पुदीने का पौधा उग आएगा|

यहाँ तक पढ़ने के लिए धन्यवाद! कृपया इस ब्लॉग को शेयर करे और आप गर्मी से बचने के लिए क्या करते हो एक बार जरुर कमेंट करे| घरेलु उपाय, देसी उपाय, आयुर्वेदिक उपाय इत्यादि के बारे में आपस में चर्चा करेंगे तभी तो ये सब लोगो को मालूम होंगे| और फिर कमेंट सेक्शन होता ही हैं चर्चा करने के लिए| 

जय श्री राम!

No comments:

Post a Comment

ए आय संग बाते: #काला_कानून_वापस_लो

#काला_कानून_वापस_लो ये क्यों ट्रेंड हो रहा है? @ grok यह हैशटैग हाल के सुप्रीम कोर्ट फैसले के विरोध में...