Followers

Thursday, 5 January 2023

माघ स्नान

जय श्री कृष्णा सखियों और सखाओ माघ पूर्णिमा का स्नान हिन्दू धर्म के हिसाब से ये अत्यंत पूण्य दायक है| आपके मनमे इससे जुड़े कई सवाल होंगे तो आइये जानते है इस आर्टिकल में इसके बारेमे जो को पूर्णतया सवाल जवाब के रूप में है| लाल रंग में है सवाल और काले रंग में है जवाब ध्यानसे पढ़िए और अन्य के साथ भी शेयर करिए|

क्यों किया जाता है माघ स्नान?

स्वर्ग की प्राप्ती के लिए माघ स्नान किया जाता है|

कहा करना पड़ता है स्नान?

माघ स्नान पवित्र नदियोमे करना पड़ता है – नर्मदा, गंगा, यमुना, सरस्वती, कावेरी, गोदावरी, कृष्णा इत्यादि और अन्य|

कब आता है पुण्यदायक माघ स्नान पर्व?

पौष पुर्निमासे माघ पूर्णिमा तक पुरे माघ माह में होता है ये पुण्यदायक पर्व माघ स्नान|

किन चीजो के दान का महत्व है?

तिल, गूढ़, कम्बल ये ठन्डे मौसम में गर्मी देने वाली चीजे माघ में अवश्य दान करिए| जरुरी नहीं दान का अर्थ ब्राम्हण को ही दान दे – अगर किसी जरुरत मंद को दान करोगे तो अवश्य फल मिलेगा|

क्या किसी किताब का दान करना चाहिए?

हा – ब्रम्हावैवर्त पूरण नामक ग्रन्थ का दान किसी ब्राम्हण को माघ पूर्णिमा के दिन देने से नारायण भगवान की असीम अनुकम्पा प्राप्त होगी| वैसे पूरण की किताबे हर ब्राम्हण के पास होंगी पर अगर आपने किसी गरीब विद्यार्थी या विद्यार्थिनी को ज्ञान अर्जन करने के लिए मदत की तो ज्यादा फलदायी होंगा क्युकी उस गरीब बच्चे की वो जरुरत है – जरुरत मंद को दिया दुआएं ले आएगा आपकी जिंदगी में|

क्या करे स्नान करने जाये तब?

हिन्दू धर्म ग्रंथोमे कई प्रकार के स्नान पर्वो की महत्ता बाताई गयी है – नदी हो या तालाब या सरोवर या सागर – है तो जल देने वाले – उनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी क्युकी पूरी मनुष्य सभ्यता फिर हिन्दू रहे या हिदुत्व के बाहर रहे पानी हर एक की जरुरत है इसीलिए हर जलाशय की स्वच्छता और सुरक्षा भी एक नैतिक जिम्मेदारी है| आप पवित्र जलाशय में स्नान करिए और पूण्य फल पाइए| पर स्नान के पहले हर व्यक्ति थोड़ी सफाई हर व्यक्ती उस निसर्गरम्य जलाशय के किनारे की करे और स्नान के पश्चात् अपना फैलाया कूड़ा करकट भी साफ़ कर कचरे की डिब्बे डाले| इस सफाई से नारायण के साथ साथ उस जलाशय की देवता भी आपको आशीर्वाद देंगी| अगर आप किसी जलाशय के पास कचरा डालने के लिए व्यवस्था न दिखे तो स्वच्छ भारत एप से इसकी शिकायत जरुर कीजिये| और ऐसेमे एप सारा कचरा कैरी बैग में भर कर घर लौटते वक्त जो भी सार्वजानिक कचरा डिब्बे में डाल देवे| याद रखिये स्वच्छ जलाशय ही आपको पवित्र स्नान और पूण्य दे सकता है चाहे आपकी सरकार कोईभी हो| माघ का स्नान हर नारायण भक्त का मौलिक अधिकार है और हर नदी की स्वच्छता हर मनुष्य की जिम्मेदारी| कहिये हर पूण्य प्राप्त करने वाला नदी की सफाई करने में अपना थोडा समय देंगा न?

माघ स्नान जायेंगे माघ मेला घूमेंगे और पवित्रता हमारी नदी माता की जरुर बनायेंगे|

 अगर आप मेरी बात से सहमत है तो एकबार कमेंट में नदी माता की जयकार कर दीजिये और इस पोस्ट को ज्यादा से जायदा शेयर करिये। 


No comments:

Post a Comment

नितेश तिवारी की रामायण

🚨 #RamayanaGlimpseTomorrow 🚨   नितेश तिवारी की रामायण का ग्लिम्प्स कल, 3 जुलाई 2025 को रिलीज़ हो रहा है, लेकिन रणबीर कपूर (राम) और साई पल्...